देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.03 अंकों की गिरावट के साथ 18,552.12 पर और निफ्टी 20.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,588.70 पर बंद हुआ.
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.22 अंकों की तेजी के साथ 18,662.37 पर खुला और 77.03 अंकों या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 18,552.12 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,690.50 के ऊपरी और 18,514.35 के निचले स्तर को छुआ.
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. हीरो मोटोकॉर्प (3.89 फीसदी), टीसीएस (2.84 फीसदी), गेल इंडिया (2.73 फीसदी), एनटीपीसी (2.13 फीसदी) और विप्रो (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स के 18 शेयरों में गिरावट रही.
गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल (5.74 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.63 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.02 फीसदी), जिंदल स्टील (2.89 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.32 फीसदी) प्रमुख रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.85 अंकों की तेजी के साथ 5,627.95 पर खुला और 20.40 अंकों या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 5,588.70 पर बंद हुआ.
दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,635.25 के ऊपरी और 5,579.35 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई. मिडकैप सूचकांक 39.41 अंकों की गिरावट के साथ 5,817.20 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 20.58 अंकों की गिरावट के साथ 5,549.67 पर बंद हुआ. बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों -सूचना प्रौद्योगिकी (1.69 फीसदी), बिजली (0.93 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.66 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.40 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई.
बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में वाहन (1.79 फीसदी), धातु (1.31 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.12 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.12 फीसदी) और बैंकिंग (1.03 फीसदी) प्रमुख रहे. बीएसीई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा. कुल 952 शेयरों में तेजी और 1,360 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ.
0 comments:
Post a Comment